विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया प्रताणित कर मारपीट का आरोप, क्षेत्राधिकारी से शिकायत

FATEHPUR NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन गांव निवासी आरती पाल पुत्री राम सरन ने गुरुवार को क्षेत्राधिकारी सिराथू को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी प्रयागराज जनपद के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के शेरपुर घोसी गांव के धर्मेंद्र पाल के साथ हुई थी । विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताणित करता था जिसके बाद सैनी कोतवाली में दहेज प्रथा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था , पीड़िता का आरोप है कि 16 जनवरी को वह मुकदमे की पैरवी के लिए मंझनपुर गई थी , वापस लौटते समय रास्ते में कुछ लोग गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे। 19 जनवरी को वह वाद परिवाद न्यायालय में पैरवी के लिए गई थी , भरवारी कस्बे के गिरसा चौराहे के पास कुछ लोग गाली गलौच कर जानलेवा हमला कर दिया , किसी तरह से बचकर भरवारी के सिंधिया चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी गई, जहां से कोखराज थाना भेज दिया गया। पीड़िता के मुताबिक विपक्षियों की मिली भगत से पुलिस ने मेरे भाई संदीप सहित उल्टा मारपीट आदि का मुकदमा लिख दिया गया । पीड़िता की शिकायत पर सीओ सिराथू भैया संतोष कुमार ने जांचकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *