Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील टेढ़ीमोड़ अन्दावां स्थित श्रीरामजानकी मंदिर का राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिग्रहण में टूट गया था। जिसके बाद मंदिर के पुजारी ब्रम्हचारी ने श्रीरामजानकी मंदिर का पुनः जीर्णोधार कराया और श्रीरामलला, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना कटवाई। इसी उपलक्ष्य में गुरुवार को मंदिर प्रांगण में सुंदर पाठ का आयोजन किया उसके बाद विधिविधान से पूजन कर भगवान श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा करते हुए हवन पूजन किया। उसके बाद मंदिर समिति से जुड़े श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन कर सभी को प्रसाद ग्रहण कराया। कार्यक्रम में कस्बे के श्रद्धालुओं के साथ साथ कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज, आनंद मोहन पटेल, अमरीश पांडेय, सचिन केसरवानी, जितेंद्र पाल सहित काफी लोग उपस्थित रहे।