राम मंदिर स्थापना दिवस पर संगीतमय सुंदरकांड एवं भव्य भजन संध्या

JHANSI NEWS: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर  नेहरू पार्क मॉर्निंग वॉक योगा समिति, श्री भोले नाथ खाती बाबा एवं साईं सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू पार्क, सीपरी बाजार में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत संगीतमय सुंदरकांड पाठ, महिला योगा शक्ति द्वारा संगीतमय भजनों पर नृत्य, तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। पूरे वातावरण में भक्तिरस एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। इस अवसर पर समाजसेवी अज्जू मेहरोलिया, बृजेंद्र साहू, गोकुल दुबे, सदर विधायक प्रतिनिधि अंकुर करोसिया, राम साहू, देव कुमार बाजपेयी, सिंह साहब, नमन भटनागर, साधना द्विवेदी, रामजी मित्तल, देव लाल करोसिया, अर्चना साहू, अर्चना जैन, नंसलता, ज्योति, इंद्रा पंत, राजकुमारी, बंदना, माला, लखन कुशवाह, अर्चना पाल, अनुराग, डॉ. अर्गल, लक्ष्मी सहित समस्त योगा मातृ शक्ति, योगा समिति तथा श्री भोले नाथ खाती बाबा एवं साईं सेवा समिति के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर समाजसेवी अज्जू मेहरोलिया द्वारा सभी अतिथियों, आयोजकों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *