Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: गहोई वैश्य पंचायत द्वारा आयोजित किए जाने वाले भव्य सामूहिक विवाह महायज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु आज सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के वरिष्ठ सदस्य रामप्रकाश नाछौला ने की। बैठक में पंचायत के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की व्यापक उपस्थिति रही। बैठक में सामूहिक विवाह महायज्ञ के अंतर्गत संपन्न होने वाले विवाह कार्यक्रम की समस्त तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु सदस्यों को उनके दायित्व सौंपे गए। सामूहिक विवाह महायज्ञ के अध्यक्ष कमलेश सेठ रज्जू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महायज्ञ के अंतर्गत 10 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। इन सभी नवदंपतियों को विवाह हेतु आवश्यक समस्त सामग्री श्री गहोई वैश्य पंचायत की ओर से निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विशाल गुप्ता ने बताया कि नवविवाहित जोड़ों को पंचायत की ओर से लगभग 75 प्रकार के उपहार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें एक्टिवा स्कूटर, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, पलंग, फ्रिज, अलमारी, सिलाई मशीन, मिक्सी, सोफा सेट, ड्रेसिंग टेबल सहित अन्य गृहस्थी का समस्त आवश्यक सामान शामिल है। बैठक में संरक्षक प्रकाश चंद्र नौगरैया, हरिओम सेठ रानीपुर, राधेश्याम नीखरा, रमेश सेठ, राजेंद्र नगरिया, बृजेश बड़ौनिया, राजेंद्र गेडा (रद्दी वाले), अमित सेठ, संजीव सोनी, उमेश गुप्ता, ओमप्रकाश विश्वरी, संजय डोंगरे, केदारनाथ पहाड़िया, डॉ. संदीप सरावगी, प्रदीप नगरिया, अरुण सेठ, ओमप्रकाश खांगट, अशोक बरसैंयां, राकेश रावत, जे.पी. कटारे, भरत सेठ, अलू गांधी सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अनिल पटवारी ने किया, जबकि आभार व्यक्त नरेश गुप्ता (राजू रक्सा) एवं पंचायत के महामंत्री नितिन सरावगी ने किया।