सिद्धार्थनगर महोत्सव की तैयारियों को परखने मैदान में उतरे डीएम और एसपी, दिए जरूरी निर्देश

SIDHARTHNAGAR NEWS: जनपद के प्रतिष्ठित ‘सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026’ के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से बीएसए ग्राउंड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। बता दें कि इस वर्ष सिद्धार्थनगर महोत्सव का आयोजन 28 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक बीएसए ग्राउंड में किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने महोत्सव स्थल पर बन रहे पंडालों, स्टालों और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने विशेष रूप से पार्किंग और यातायात प्रबंधन पर जोर दिया ताकि महोत्सव के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आने वाले आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था हेतु तैनात किए जाने वाले पुलिस बल की समीक्षा की और ड्यूटी पॉइंट निर्धारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम सदर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय और प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *