Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो: क़ाज़ी ए शहर मिर्जापुर मौलाना नजम अली
MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) पूर्व प्रिंसिपल मदरसा अरबिया एवं काज़ी-ए-शहर मिर्जापुर अलहाज मौलाना नजम अली खान और मुफ्ती-ए-शहर मिर्जापुर अलहाज मौलाना मुफ्ती अब्दुल खालिक ने शबे बरात से संबंधित बयान प्रेसनोट के जरिए जारी किया है। अलहाज मौलाना नजम अली खान ने बताया कि 3 फरवरी 2026 को 14 शाबानुल मोअज़्ज़म 1447 हिजरी का दिन गुज़रने के बाद आने वाली रात शबे बरात होगी। हदीस का हवाला देते हुए कहा कि हुज़ूर अकरम ﷺ ने फरमाया है कि जब 15 शाबान की रात आए तो उसमें क़ियाम यानी इबादत की जाए और दिन में रोज़ा रखा जाए।
अलहाज मौलाना मुफ्ती अब्दुल खालिक ने कहा कि शबे बरात की रात जागकर अल्लाह की इबादत करना अल्लाह तआला को पसंद है। इस रात गुनाहों की माफी होती है। यह तौबा और इस्तिग़फार की रात है, जिसमें बंदों की उम्र और रिज़्क़ तक़सीम किए जाते हैं तथा बंदों के आमाल अल्लाह की बारगाह में पेश किए जाते हैं। इस रात अल्लाह की रहमत जोश पर होती है और दुआएं कबूल की जाती हैं। उलेमाओं ने अपील की कि इस मुबारक रात में कुरआन-ए-पाक की तिलावत, नवाफिल, तौबा और इस्तिग़फार की कसरत करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शबे बरात के मौके पर खेल-कूद, पटाखेबाज़ी, आतिशबाज़ी और अन्य गैर-शरई काम हराम हैं। खुद भी इससे बचे और दूसरों को भी बचाने की अपील की।