Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज सिविल लाइन्स स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा नेताओं ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जीवन देश की आज़ादी, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है। पार्टी नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी का नारा “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” आज भी युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आज़ाद हिंद फौज के गठन और अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ उनके संघर्ष को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का स्वर्णिम अध्याय बताया। सपा नेताओं ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और आत्मसम्मान के प्रबल पक्षधर थे। समाजवादी विचारधारा भी उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करती है, जिनके लिए नेताजी ने संघर्ष किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें के नारों के साथ उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, रविन्द्र यादव, श्रीमती कमला यादव,दान बहादुर मधुर, रावेन्द्र मिश्रा, रवि, शशांक त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, नाटे चौधरी, रणजीत सोनकर, मो शारिक, कुलदीप यादव, शांति प्रकाश पटेल, महेन्द्र निषाद, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव,जीत राज हेला, पंकज साहू, मृत्युंजय पाण्डेय, सुरेश श्रीवास्तव, मोहम्मद हामिद, भागीरथी बिन्द, राकेश यादव, विनय कुशवाहा, रंग बहादुर पटेल, हरिनन्दन यादव, अरविन्द हेला, रवि हेला, सऊद, हसीब आदि मौजूद रहे।