वी.एस.एस. इंटर कॉलेज में नए कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ

AMETHI NEWS: विकास खंड भेंटुआ क्षेत्र के सरूवांवां गांव स्थित वी.एस.एस. इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नव स्थापित कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा में तकनीकी ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालेज प्रबंधक सुधीर द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। कंप्यूटर कक्ष की स्थापना से छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जुड़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य साधना द्विवेदी, कंप्यूटर शिक्षक शनि जायसवाल,शिवम मिश्रा, राजेन्द्र यादव, दिवाकर पाण्डेय, बिपिन शुक्ल, गुलाम अंसारी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *