Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AMETHI NEWS: शुक्रवार को अमेठी में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्री सुमित तिवारी के नेतृत्व में छात्र जोड़ो अभियान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आहूत की गई, जिसमें संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भावी रणनीतियों एवं छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएसयूआई उत्तर प्रदेश पूर्वी के अध्यक्ष श्री ऋषभ पांडे जी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसयूआई सदैव छात्र हितों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
बैठक के दौरान कॉलेजों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्रों को आ रही समस्याओं—जैसे शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, फीस संबंधी मुद्दे एवं मूलभूत सुविधाओं की कमी—पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। छात्र जोड़ो अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में छात्रों को एनएसयूआई की सदस्यता दिलाई गई और संगठन की विचारधारा से जोड़ा गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई श्री सौरभ सिंह, उपाध्यक्ष श्री संदीप पाल, श्री सईदुर रहमान, श्री देवमणि तिवारी जी, विधानसभा प्रभारी श्री सुनील सिंह जी, श्रीमती गीता सिंह जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उत्साह, एकजुटता एवं संगठनात्मक मजबूती के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।