समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ विद्यारंभ संस्कार

PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में शुक्रवार को बसन्त पंचमी पर्व पर सरस्वती पूजन व विद्यारंभ संस्कार समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्यालय की व्यवस्थापिका माधुरी ओझा बतौर मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतिमा सिंह ने किया। कार्यक्रम में तीन से छः वर्ष के बच्चों का वैदिक मंत्रोचार के बीच विद्यारंभ संस्कार सम्पन्न कराया गया। वहीं कार्यक्रम में बच्चों द्वारा संास्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध किया। प्रधानाचार्य आचार्य उमाशंकर मिश्र ने बसन्त पंचमी व विद्यारंभ संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रदोष नारायण सिंह, उमेश पाल मिश्र, हर्षद शुक्ल, अविनाश, चंद्रमणि, मधुकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *