Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने शैक्षणिक महोत्सव में छात्र छात्राओं का बढ़ाया उत्साह
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने शिक्षाविदो से कहा है कि वह पीढ़ी के निर्माण में राष्ट्रीयता का बोध कराने वाली शिक्षा का मजबूत ढ़ांचा प्रदान करें। उन्होने कहा कि देश दुनिया में आज हमारी ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं हर पटल पर सफलता का यशोगान लिए हुए है। उन्होने कहा कि वर्तमान परिवेश में भाषावाद तथा क्षेत्रवाद जैसी जटिलताओ को दूर करने के लिए शिक्षा का ध्येय राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होने कहा कि भारत का ज्ञान दुनिया को इसलिए स्वीकार्य है कि यहां की सांस्कृतिक एवं सामुदायिक एकता सबसे बड़ी शक्ति लिए हुए है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि दुनिया में सर्वश्रेष्ठ भारत के निर्माण और देश को वैश्विक नेतृत्व के प्रति समर्थवान बनाने के लिए छात्र छात्राओं को ज्ञानार्जन के प्रति सदैव अभिरूचि रखनी होगी। वह शुक्रवार को उदयपुर में एसजेएस पब्लिक स्कूल में आयोजित शैक्षणिक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होने कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को पठन पाठन के क्षेत्र में सफलता के कारगर टिप्स भी दिये। सांसद प्रमोद तिवारी ने परिसर में प्रशासनिक भवन समेत शैक्षणिक भवनों का भी एकमुश्त समारोहपूर्वक लोकार्पण किया। स्कूल के चेयरमैन रमेश बहादुर सिंह व अनिल सिंह छोटे तथा प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह चौहान ने आयोजन समिति की ओर से सांसद प्रमोद तिवारी को मोमेण्टो, अंगवस्त्रम व अभिनंदन पत्र समर्पित किया। कार्यक्रम का संयोजन नितेश सिंह, अग्रज सिंह, अनुज सिंह, बीना तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी नरवल के गुरूकुल विद्यापीठ इण्टर कालेज के वार्षिकोत्सव में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां उन्होने शिक्षण कक्ष के निर्माण के लिए विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से दो लाख रूपये विधायक निधि से प्रदान किये जाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि रामपुरखास में सर्वश्रेष्ठ विकास के साथ सभी को शिक्षा के अधिकार की समानता भी मजबूती से हासिल होती रहेगी। कार्यक्रम का संयोजन जनार्दन प्रसाद उपाध्याय एवं सुनील उपाध्याय ने किया। इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने बसंत पंचमी के पर्व पर बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन कर बाबा से लोकमंगल की प्रार्थना किया। लालगंज के संगम चौराहे पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी की अगुवाई मंे कार्यकर्ताओं व नगर के लोगों ने सांसद प्रमोद तिवारी का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत भी किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, लल्लन सिंह, छोटेलाल सरोज, जावेद खान, गुडडू सिंह, त्रिभु तिवारी, दृगपाल यादव, विकास मिश्र, अशोकधर द्विवेदी, संजय बघेल, रोहित सिंह, महेन्द्र सिंह आदि रहे।