Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बेसिक शिक्षा की ओर से किया गया प्रसाद का वितरण
PRAYAGRAJ NEWS: बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से बसंत पंचमी पर्व पर आज बडी संख्या में श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना सबसे पुण्य और पुनीत का कार्य है ऐसे में सभी लोगों को चाहिए कि वह श्रद्धालुओं की सेवा के लिये आगे आये जिससे कि उनको किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने पाए।
विद्या कुंभ प्राथमिक विद्यालय सेक्टर तीन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में व जिला समन्वयक एमडीएम राजीव कुमार त्रिपाठी के संयोजन में भक्तों को प्रसाद के रूप में दमालू, कचैड़ी और चावल आदि का वितरण किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया। इस प्रसाद वितरण कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, प्रदीप सिंह, अखिलेश वर्मा व अखिलेश यादव आदि ने व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, महामंत्री राजेंद्र अनुरागी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव,विद्या कुम्भ विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार मिश्र, डॉ हरिश्चंद्र यादव, भारतेन्द्र त्रिपाठी, दिनेश चंद्र मिश्र, इंद्रेश कुमार तिवारी, दिनेश मिश्र, शशिकांत मिश्र, जयसिंह, सतेन्द्र द्विवेदी, अरविंद मिश्र, कुलदीप द्विवेदी, रमाशंकर पांडेय, शशांक मिश्र, जय प्रकाश तिवारी संगीता श्रीवास्तव, शैलजा यादव,माया गिरी, विनीता शुक्ला, हीरू यादव, श्रद्धा श्रीवास्तव, मधुरिमा गुप्ता, शशिकांत सिंह, नरेंद्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव, रमेश यादव, पुष्पराज, उमाकांत, रोहन आदि ने प्रसाद वितरण में सहयोग प्रदान किया।