Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सीएम पर टिप्पणी उचित नही
PRAYAGRAJ NEWS: मौनी अमावस्या के दिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कुछ शिष्यों एवं बटुकों पर हुए हमले पर श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य महराज ने पुलिस, प्रशासन के अफसरों के कृत्य की निंदा आज किया है। उन्होने माघ मेला के प्रशासन और पुलिस के अफसरों को कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पास जाकर क्षमा मांगनी चाहिए, पुलिस, प्रशासन ने संत परंपरा का अपमान किया है और ठेस पहुंचाई है। यह बातें श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य महराज ने आज सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होने कहा कि पुलिस स्नान करने से रोकने का महा पाप किया है यदि समय रहते मेला प्रशासन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज से जाकर क्षमा याचना कर लेता तो प्रदेश के मुखिया की किरकिरी नहीं होती। स्वामी शाडिल्य महराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ पर की गयी टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर गगलत टिप्पणी किया है वह अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि माघ मेला प्रशासन अपने मुख्यमंत्री को कहीं ना कहीं गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि माघ मेला भूमि साधना, आराधना और तप का स्थान है, यह पूजा, अर्चना और असहयों की मदद का स्थान है। स्वामी शाडिल्य महराज ने माघ मेला अफसरो को माफी मांगने और स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद को सीएम से माफी मांगने का निर्देश दिया है।