Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: मेरा युवा भारत मीरजापुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तरफ से आयोजित पराक्रम दिवस (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती) पर पहाड़ी ब्लाक के दाढ़ीराम ग्राम सभा में युवा मंडल द्वारा पराक्रम दिवस मनाया गया ।जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता जैसे दौड़,चित्रकला, निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विजेता प्रतिभागियों को शील्ड प्रमाण पत्र तथा मेडल दे कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भूमि विकास बैंक अध्यक्ष प्रमोद सिंह जी रहे अन्य अतिथियों में साधन सहकारी के अध्यक्ष अशोक मौर्या रहे । मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री रविशंकर पांडे रहे सम्मानित अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान राजेश प्रजापति रहे अन्य अतिथियों में प्रमुख रुप से ज्ञानप्रकाश दुबे, दिलीप सिंह,शिवकुमार, महेंद्र सर, पंकज सर, ओमप्रकाश सर, हंशलाल सर, उजाला पाल, डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह, विनय सिंह, प्रबंधक ओम प्रकाश , आशीष दुबे, अमरेश भारती, आदि लोग मचा सीन रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मंडल सदस्य अशोक कुमार, व्यवस्थापक की भूमिका रामगोपाल ने किया कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजक युवा स्वयं सेवक सुरेश मोदनवाल ने अदा किया। सहयोगी के रूप में युवा मंडल सदस्य सूरज, विकाश, पिंटू, सुनील , आनंद, चंदन, दीपचंद्र, विजय यादव आदि युवा मंडल के सदस्य रहे।