Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

केशव प्रसाद राल्ही पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया कार्यक्रम
BHADOHI NEWS: केशव प्रसाद राल्ही पीजी कॉलेज में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती एवं वसंतपंचमी का महोत्सव बड़े हीं धूम-धाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.आलोक त्रिपाठी, उपप्राचार्य डॉ.कुलदीप पाण्डेय एवं प्रशासनिक अधिकारी इं.प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के पूजन एवं नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। इस दौरान सामूहिक रूप से श्सरस्वती वंदनाश् और श्आजाद हिंद फौजश् के कौमी तराने श्कदम-कदम बढ़ाए जाश् का गायन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और देशभक्ति से सराबोर कर दिया। मुख्य सभागार में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने ष्वसंत की सृजनात्मकता और नेताजी का संकल्पष् विषय पर अपने विचार साझा किया। विद्वानों ने बताया कि कैसे ज्ञान (सरस्वती) और शक्ति (पराक्रम) के मेल से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है। प्राचार्य डॉ.आलोक त्रिपाठी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए प्रेरणा का दोहरा स्रोत है। एक ओर मां सरस्वती हमें विवेक प्रदान करती हैं तो दूसरी ओर नेताजी हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने का साहस देते हैं। बिना किसी प्रतिस्पर्धा के, आज हम यहां केवल उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए एकत्रित हुए हैं। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस मौके पर ज्योति पांडेय, अंकित मालवीय, पंकज मिश्र, रूपेश कुमार, रामआसरे, राजेश श्रीवास्तव, पवन कुमार बिंद, प्रिया मिश्र, प्रियंगी शुक्ला, सौम्या शुक्ला, राजकुमार, राहुल यादव, मंसाराम, शिवकुमार मिश्र एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन शिवकुमार मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन इं.प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने किया।