Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और आजाद हिंद फौज के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान को किया गया याद
BHADOHI NEWS: महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती श्पराक्रम दिवसश् के रूप में बुधवार को कंसापुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय (लोहिया ट्रस्ट) में मनाई गई। जहां उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और आजाद हिंद फौज के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को नमन करते हुए उनके निर्भीक नेतृत्व और देशभक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था और उन्होंने श्तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगाश् जैसे नारे से पूरे देश में क्रांति की चेतना भरी। उन्होंने आगे कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा है। उन्होंने 23 जनवरी को भारत की आजादी के पीछे छिपे अनगिनत बलिदानों का स्मरण दिवस बताया। वरिष्ठ समाजवादी नेता रामधनी यादव ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवनी और संघर्षों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने भी नेताजी के निर्भीक नेतृत्व और देशभक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस मौके पर कंचन सोनकर, लालचंद बिंद, महेंद्र गौड, संतोष यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू, करिया पाल, मो. सालिम सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।