Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारी नेता आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती सपा ज़िला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल जी की अध्यक्षता मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित सभी पार्टीजनों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन दर्शन पर चर्चा कराते हुए उनके आदर्शों पर चलने का पुनः संकल्प दिलाया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए ज़िला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने कहा कि यह दिन भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके अद्वितीय योगदान को याद करने का अवसर है। नेताजी को “आजाद हिंद फौज” के संस्थापक और एक निर्भीक क्रांतिकारी नेता के रूप में जाना जाता है। नेताजी प्रत्येक भारतीय के लिए आदर्श होने के साथ साथ छात्रों के लिए एक मार्गदर्शक और आदर्श शिक्षक के तौर पर भी भारतीय समाज में स्थापित हैं। हमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और विचारों से मिलने वाली शिक्षाओं को ग्रहण करने की आवश्यकता है। आज हम सब समाजवादी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। गोष्ठी में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, युवा नेता दीपक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सोनकर, धीरज बिंद, मालिक अंसारी, शम्स तबरेज़ सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।