पीएम-स्वनिधि योजना के तहत 1 लाख वेण्डर्स को ऋण वितरण किया

केरल से वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ किया

JHANSI NEWS:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने “प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि” (पीएम-स्वनिधि) योजना के लाभार्थियों हेतु क्रेडिट कार्ड की सुविधा का शुभारंभ किया और एक लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया। यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से निरूवअनन्तपुरम, केरल से आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने इस योजना के लाभार्थियों को 10,000 से 30,000 तक की राशि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से निकालने की सुविधा दी, जो 50 दिन तक बिना ब्याज के वापिस की जा सकेगी। झांसी जनपद में अब तक पीएम-स्वनिधि योजना के अंतर्गत 34,024 वेण्डर्स को प्रथम ऋण, 13,245 को द्वितीय ऋण और 2,234 को तृतीय ऋण सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को सलाह दी गई कि वे इस ऋण का उपयोग अपने व्यवसाय को विस्तार देने के लिए करें और समय पर किस्तों की अदायगी कर कैश बैक का लाभ उठाएं। कार्यक्रम का आयोजन नगर आयुक्त सभागार नगर निगम झांसी में किया गया. जहां रमा निरंजन, एम.एल.सी., आकांशा राना, नगर आयुक्त/परियोजना निदेशक, डूडा, झांसी, रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त/परियोजना अधिकारी डूडा, झांसी, शहर मिशन प्रबंधक, डूडा, झांसी और अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। इस योजना के तहत लाभार्थी अपनी छोटी-सी दुकान या व्यापार को बड़ा करने के लिए एक बड़ा कदम उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस कदम से स्ट्रीट वेण्डर्स को अपने व्यवसाय के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे और वे आत्मनिर्भर बनेंगे, जो भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर निगम झांसी के सभागार में हुआ, जहां स्थानीय वेण्डर्स और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *