परिचालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण हेतु आयोजित हुआ निःशुल्क शिविर

139 वाहन चालकों/ परिचालकों की हुई सीएमओ द्वारा नामित चिकित्सकों की टीम द्वारा  निःशुल्क जांच

JHANSI NEWS:  भारत सरकार द्वारा मनाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह  के तहत परिवहन विभाग के द्वारा  निजी बस स्टैण्ड में जिला बस आपरेटर्स एसोशियेसन के सहयोग से चालको एवं परिचालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण हेतु निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। चालकों और परिचालकों को सुरक्षित सफर के साथ साथ सवारियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने हेतु प्रशिक्षित एवं जागरुक भी किया गया। उक्त शिविर में लगभग 139 वाहन चालकों / परिचालकों की जांच मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित चिकित्सकों की टीम द्वारा डॉ रिशु सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान चिकित्सको द्वारा चालकों परिचालकों को उचित दिशा निर्देश दिये गये एवं कुछ चालकों एवं परिचालकों को जिला अस्पताल आकर आगे के परामर्श लेने हेतु सलाह दी गयी। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)  हेमचन्द्र सिंह गौतम व यात्रीकर अधिकारी सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, बस यूनियन के पदाधिकारीगण अध्यक्ष  अनूप यादव, कार्यकारिणी सदस्य रवि यादव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *