Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: नगर निगम की ओर से बकाया गृहकर की वसूली के तहत आज विभिन्न भवनों को सील किया गया। अपर नगर आयुक्त प्रथम और द्वितीय द्वारा दी गई समीक्षा और निर्देशों के बाद यह कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई के तहत जोन-3, लहरगिर्द क्षेत्र में दो प्रमुख भवनों को सील किया गया, जिनमें रमेश राय मोहल्ला सिविल लाइन और शंकर लाल मोहल्ला खत्रयाना के भवन शामिल हैं। रमेश राय पर 13,95,900 का बकाया गृहकर है, जबकि शंकर लाल के ऊपर 2,19,070 का बकाया है। दोनों भवन स्वामियों ने वर्ष 2018-19 से लेकर अब तक अपने गृहकर का भुगतान नहीं किया था। हालांकि शंकर लाल के परिवार में एक परिजन की हाल ही में मृत्यु हो गई, जिस पर नगर निगम ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें भुगतान के लिए 27 जनवरी 2027 तक का समय दिया है।
यह कार्रवाई नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी राधे श्याम पटेल, कर अधीक्षक कौशल किशोर, राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र कुशवाहा एवं अशोक कुमार की निगरानी में की गई। साथ ही, ईटीएफ टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कार्यवाही को सुनिश्चित किया।
नगर निगम की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट संदेश गया है कि शहर में गृहकर वसूली में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी और सभी बकायेदारों से भुगतान करवाया जाएगा।