Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: सम्मान मतदाता जागरूकता,लोकतांत्रिक मूल्यो के प्रचार-प्रसार एव निष्पक्ष चुनाव प्रकिया को मजबूत करने मे सरदार पतविन्दर सिंह के निरंतर एवं प्रभावी योगदान के साथ समाज मे सहभागिता दे रहे हैं।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए समाज सेवी सरदार पतविन्दर सिंह ने वर्षी से सामाजिक जन जागरण के दायित्व को बड़े ही निष्ठा पूर्वक ईमानदारी से कर्तव्य निष्ठा से कार्य को निभाते हुए मतदाता शिक्षा एव सहभागिता को केन्द्र मे रखकर विशेष जनजागरण की श्रृंखलाए तैयार की है जो साहस,त्याग और देश के प्रति अटूट जुनून से भरे हुए है कम उम्र में ही सरदार पतविन्दर सिंह में एक दुर्लभ नैतिक दृढ़ता दिखाई देती है उन्होंने व्यक्तिगत सुख,सांसारिक महत्वाकांक्षाएं यहां तक की शादी के आये रिश्तो को भी त्याग दिया स्वयं को पूरी तरह भारत देश के लिए समर्पित किए हुए है। विशेष कर युवा मतदाताओ,महिला मतदाताओ एव पहली बार मतदान करने वालो तक अहम भूमिका अदा की है श्रृंखला के माध्यम से आम जन के बीच मतदान को लेकर सकारात्मक माहौल बनाया सरदार पतविन्दर सिंह ने पिछले 35 वर्षी से निरंतर एस.आई.आर को लेकर लगातार जागरुक कर रहे हैं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने,संशोधन करने,मतदान के अधिकार पर निरंतर जन सामाजिक जागरूकता का कार्य लोगों के मध्य लगातार कर रहे हैं मतदान का संकल्प लेते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ भी दिलाते हैं।