Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक राजगढ़, विधानसभा मड़िहान में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं रोजगारपरक शिक्षा दी जा रही है। इस अवसर पर विधायक ने मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य बसंत लाल, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।