Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज महुअरिया में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, कानपुर के उपाध्यक्ष वैश्य नटवर गोयल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, छानबे विधायक रिंकी कोल, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की संस्कृति एवं विरासत को प्रदर्शित करने के लिए ऐतिहासिक गौरव गाथा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विभिन्न माध्यमों से प्रदेश के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण मौजूद रहे।