Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन स्थित एसपी आवास पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप महानिरीक्षक सोमेन वर्मा की पूज्य माता स्वर्गीय मिनाती वर्मा के दुःखद निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा स्वर्गीय मिनाती वर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।