खेल क्रान्ति अभियान के 14वें एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

MIRZAPUR NEWS:  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा के खेल मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर खेल क्रान्ति अभियान के तहत मिल्खा सिंह एवं स्व. बलिराम सिंह स्मृति 14वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अडानी फाउंडेशन की सीएसआर प्रमुख  उषा मिश्रा ने मां सरस्वती, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा खेल क्रान्ति अभियान का ध्वज फहराकर किया। उन्होंने एथलेटिक्स ट्रैक पर खिलाड़ियों के साथ एक चक्कर लगाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। साथ ही अडानी फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए क्रिकेट नेट प्रैक्टिस सेटअप का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ‘ग्रीन गुरु’ ने मुख्य अतिथि का स्वागत मोमेंटो, कैप एवं पौध भेंट कर किया। अडानी फाउंडेशन एवं अडानी पावर की ओर से खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित की गईं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अडानी पावर व अडानी फाउंडेशन के प्रतिनिधि, वरिष्ठ समाजसेवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रीन गुरु द्वारा पौधरोपण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *