फिरोजाबाद में फाउंडेशन की ओर से वैवाहिक कार्यक्रम शानदार तरीके से संपन्न

LUCKNOW NEWS: फिरोजाबाद  जिले में रिच स्काई फाउंडेशन द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। शिकोहाबाद में फाउंडेशन की चेयरमैन तनु यादव ने इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया, जिसमें युवक-युवतियों ने अपने परिवारों की उपस्थिति में विवाह संपन्न किया। नवविवाहित जोड़ों को सम्मानित किया गया और उन्हें वैवाहिक उपहार स्वरूप सोफा, कुर्सी, मेज और वस्त्र आदि प्रदान किए गए। विवाह पारंपरिक तरीके से सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव उपस्थित रहे। सांसद ने इस अवसर पर कहा कि रिच स्काई फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है और तनु यादव के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन महिलाओं के जागरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत है।
सामूहिक विवाह के दौरान तनु यादव ने कहा कि देश की आधी आबादी को सशक्त और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाकर ही देश को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की बेटियां अंतरिक्ष में अपनी प्रतिभा दिखाकर देश का नाम ऊँचा कर रही हैं, और ऐसे प्रयासों को और आगे बढ़ाने की जरूरत है। फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कई ऐसी लड़कियां भी शामिल थीं जिनके परिवार में पिता नहीं थे या कोई परिवारिक सदस्य नहीं था। तनु यादव ने कहा कि उनका फाउंडेशन हमेशा महिलाओं के घर बसाने और सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम संचालित करता रहेगा। इस अवसर पर रिच स्काई फाउंडेशन के वॉलंटियर्स, सांसद अक्षय यादव और फाउंडेशन की अध्यक्ष तनु यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *