Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के कुसुम्हा गांव मे बिते गुरुवार व शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें कबड्डी, दौड़, लम्बी कूद, कुर्सी दौड़, बालिका लम्बी कूद, आदि का आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि अनुज त्रिपाठी खेल कूद अधिकारी घोरावल द्वारा व विशिष्ट अतिथि एस आई राम ग्यान यादव द्वारा खेल का शुभारंभ किया गया।
व अगले दिन मुख्य अतिथि प्रथम पाली में सांसद छोटेलाल खरवार के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। व दो सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में प्रथम नीतू व द्वितीय शिवानी तृतीय अर्चना व चार सौ मीटर दौड़ में प्रथम पल्लवी द्वितीय अमृता तृतीय अमृता व लम्बी कूद में प्रथम गोपाल द्वितीय शिवम् तृतीय रोहित, कुर्सी दौड़ में प्रथम शीनू द्वितीय आयुष तृतीय अंकित पटेल को सांसद द्वारा प्रमाण पत्र व टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया।व द्वितीय पाली के मुख्य अतिथि सोहनलाल माली उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग व विशिष्ट अतिथि विधायक अनिल कुमार मौर्य व शिव मंगल बियार सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा पुष्पांजली उपरांत विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिसमें कबड्डी में प्रथम अहरौरा व द्वितीय में जोगिनी की टीम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमृता बियार, पल्लवी, शिवानी, अर्चना बियार,नीतू, निधि आदि ने भाग लिया। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार स्मृति सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया। जिसके आयोजक मोहनलाल बियार रहे। उपस्थित मंचासीन अतिथियों द्वारा काशी प्रसाद मौर्य, मुर्शीद जमाल को प्रणाम पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों को मोहनलाल बियार द्वारा अंगवस्त्र व मंगल बियार की फोटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के आयोजक मोहनलाल बियार ने किया। इस अवसर पर उमेश कुमार, फ़ूल चंद, श्याम सुंदर, राज़ नारायन,अमर भारती, ग़ुलाब प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।