Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: केजीएन जिम से जुड़े धर्मांतरण प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एआईएमआईएम पार्टी के जिला सदर खालिद तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जिला अध्यक्ष खालिद तिवारी ने कहा कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि कोई भी निर्दोष व्यक्ति अनावश्यक रूप से न फंसे। उन्होंने मांग की कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। धरना-प्रदर्शन में प्रतिनिधिमंडल के रूप में पूर्व प्रत्याशी नगर विधानसभा बदरुद्दीन हाशमी, प्रमुख महासचिव खालिक तिवारी, युवा जिला सदर सैफ कादरी, जिला उपाध्यक्ष राजू कुरैशी, जिला महासचिव मोहम्मद सादिक, पूर्वांचल सचिव दरोगा हुसैन, मुजफ्फर अली, एकलाख अहमद, सेराज अहमद मोहम्मद साजिद, जावेद अली सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।