चौपाल के जरिए शिक्षा की मजबूती पर दिया जोर

PRATAPGARH NEWS:  लालगंज क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय पूरे कला की न्याय पंचायत भदारी कला में आयोजित शिक्षा चौपाल में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंह भी शामिल हुए। अपने संबोधन में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों मे बुनियादी शिक्षा व गणनात्मक शिक्षा की दक्षता पर जोर दिया। उन्होने अभिवावकों से बच्चों को घर में भी शिक्षा ग्रहण करने के प्रति प्रेरित करने की बात कही। कार्यक्रम में लोगों को मतदाता जागरूकता के प्रति संकल्प भी दिलाया गया। इस मौके पर आशीष द्विवेदी, अरविंद पाण्डेय, आशीष मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, अम्बरीश मिश्र, श्याम मिश्र, योगेश शुक्ल, प्रीती गुप्ता, शैलेष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *