उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का आयोजन माघ मेला क्षेत्र में  सकुशल सम्पन्न

तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल नंदी, द्वारा किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रीय अभिलेखागार द्वारा उत्तर प्रदेश  के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी किया अवलोकन

PRAYAGRAJ NEWS:  उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इसी कड़ी में कला संस्कृति एवं साहित्य क्षेत्र के निम्न महानुभावों सर्वश्री उदयचन्द्र परदेशी ,लोक गायक,श्री अतुल यदुवंशी रंगमंच निदेशक एवं रंगकर्मी प्रवीण शेखर साहित्यकार डॉ इम्तियाज अहमद गाजी,मनमोहन सिंह तंहा एवं कवयित्री नीना श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शिवराज विश्वकर्मा द्वारा लोक गायन वर्तिका सिंह द्वारा ढेडिया नृत्य तथा सांवी बासु द्वारा भरतनाट्यम् की अद्भुत अद्वितीय प्रस्तुति दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत जगत तारन गर्ल्स ,संतअंथोनी गर्ल्स एवं खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संयोजन गुलाम सरवर प्रभारी संस्कृति विभाग प्रयागराज व मंच का संचालन प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल आयुक्त प्रयागराज मंडल सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज श्रीमती हर्षिका सिंह, जी पी कुशवाहा जिला विकास अधिकारी, अशोक कुमार डीसी एन आर एल एम, गुलाबचंद्र मनरेगा, डॉ सुभाष चंद्र यादव पुरातत्त्व अधिकारी, अपराजिता सिंह पर्यटन अधिकारी,विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही तथा संस्कृति विभाग के राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक, विकास यादव वरिष्ठ सहायक, रोशन लाल वरिष्ठ सहायक, अजय कुमार कनिष्ठ सहायक, अभिषेक कुमार, शुभम कुमार आदि उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *