Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा तहसील सदर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 132 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम माया होटल में भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, विशिष्ट अतिथि विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर एवं हर्रैया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित किया गया, जिससे नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु शासन द्वारा प्रति युगल कुल ₹1,00,000/- की सहायता/व्यय की व्यवस्था की गई है, जिसमें—
₹60,000/- डीबीटी के माध्यम से कन्या के बैंक खाते में,
₹25,000/- उपहार/विवाह सामग्री हेतु,
₹15,000/- विवाह आयोजन एवं व्यवस्थाओं पर व्यय किया जाता है। यह योजना बेटियों के सम्मानजनक विवाह को सुनिश्चित करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सशक्त सहारा प्रदान कर रही है।