Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: राष्ट्रवाद की भावना को सशक्त करने और युवा पीढ़ी को देश प्रेम से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को बढ़नी ब्लॉक के ग्राम धनौरा बुजुर्ग में तिरंगा यात्रा और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) परेड का भव्य आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय परिसर से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान समूचा क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स द्वारा निकाला गया अनुशासित मार्च पास्ट रहा। कदम से कदम मिलाते हुए कैडेट्स ने शानदार परेड के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, जिसे देख ग्रामीण अभिभूत हो उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरक्षा बल के अधिकारी अनुपम मिश्रा एवं हेमपाल ने शिरकत की। अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और अनुशासन पर विशेष बल दिया। आयोजक राधे पाल और अमन यादव ने बताया कि इस भव्य आयोजन का मूल लक्ष्य नई पीढ़ी में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना और समाज में देश प्रेम का संदेश प्रसारित करना है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रामप्रीत यादव, गांधी आदर्श इंटर कॉलेज के अध्यापक शंभू गुप्ता, अभिषेक सर सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।