मेडिकल स्टोर की शटर का ताला तोड़ चोरों ने पार किया नकदी

KAUSHAMBI NEWS:  पईसा थाना क्षेत्र के उदीहीन खुर्द गांव में बेसमेंट में खुले मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर बीती रात चोरों ने नकदी पार कर दिया , पीड़ित ने की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के उदीहीन खुर्द निवासी अमित सिंह पुत्र शिव सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह विठ्ठल भाई पटेल इंटर कॉलेज के सामने बने बेसमेंट में मेडिकल स्टोर खोले है , अमित का आरोप है कि बीती रात आए चोरों ने शटर का ताला तोड़कर मेडिकल स्टोर में रखा 25 हजार की नकदी पार कर दिया, शनिवार को मेडिकल स्टोर पहुंचा तो ताला टूटा देख दंग रह गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *