बाइक सवार की टक्कर से अधेड घायल, केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS:  सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के नजदीक दो हफ्ते पहले बाइक सवार की टक्कर से अधेड गंभीर रूप से घायल हो गया , घरवालों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के निदुरा निवासी पंचम लाल पुत्र राम विशाल ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि दस जनवरी की दोपहर तीन बजे के करीब उसके पिता राम विशाल पुत्र स्व राम मनोहर खेत की ओर जा रहे थे इस डोरमा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवार पिता को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया, हादसे में रामविशाल गम्भीर रूप से घायल हो गया , जिनका इलाज सिराथू के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने उसरैना निवासी कंचन भट्ट के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *