चंद्रशेखर सिंह शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

KAUSHAMBI NEWS: चंद्रशेखर सिंह शिक्षण संस्थान समूह, कोइलहा कौशाम्बी में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एस एन सिंह झंडारोहण किया। कार्यक्रम में समूह के विविध संस्थानों के छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी साथ ही वार्षिक खेल पुरस्कारों का भी वितरण किया गया। बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर (पुरुष वर्ग) का अवार्ड वरुण शेखर सिंह तथा महिला वर्ग में कु० श्वेता मिश्रा को मिला। चैंपियन ऑफ़ द ईयर का अवार्ड फाइटर्स टीम को मिला। कार्यक्रम में समूह के निदेशक प्रोफेसर एसएन सिंह, सचिव  एस० पी० सिंह, आयुर्वेदिक संस्थान के प्राचार्य प्रो० विनोद कुमार, उप प्राचार्य प्रो० प्रभात कुमार तिवारी, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य प्रो० एस के गुप्ता, डा० मालती आर्या, डा० रितेश तिवारी सहित सभी शिक्षक, चिकित्सक, अन्य कर्मचारीगण एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वैद्य नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *