77वें गणतंत्र दिवस पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी का रक्तदान शिविर

38 रक्तदाताओं ने दिया जीवनदान

FATEHPUR NEWS:  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा मानस रक्तकेंद्र, फतेहपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 38 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और देशसेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मौर्य एवं भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात संस्था की ओर से विशिष्ट अतिथि स्वरूप राज सिंह (जूली) एवं कुलदीप सिंह भदौरिया को बैज, पटका एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्साह की सराहना की तथा फतेहपुर के युवाओं में रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है, जिससे अनेक जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। शिविर में रक्तदान करने वालों में विशेष बाजपेई, सैय्यद अरसलान, कृपा शंकर दीक्षित, विजय, सत्यम, श्याम तिवारी, शुभेंद्र सिंह, संदेश श्रीवास्तव, कुलदीप तिवारी, बृजेश गुप्ता, प्रवीण कुमार, अनूप कुमार, राजवीर, विकास, अमन त्रिवेदी, राजेश, मनोज, पूजा, राजू, वीरेंद्र, राज, सुरेश, अमन गुप्ता, आकाश शर्मा, मनीष, राजीव, दीपक, शुभम सहित बिंदकी, खागा एवं अन्य क्षेत्रों से आए रक्तदाताओं ने भाग लिया। इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, जीत वेलफेयर फाउंडेशन सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं का सहयोग रहा। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से के.के. मिश्रा, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से शोभित सिंह, कंवलजीत सिंह, फूल सिंह मौर्य, हिमांशु श्रीवास्तव, अजय साहू, गुरमीत सिंह, अरविंद सोनी, नागेंद्र सिंह, शशिकांत तथा मानस रक्तकेंद्र से डॉ. कैलाश, प्रभारी अमन यादव, अनुस, अनामिका पाल एवं अंजलि सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और मानवता, सेवा व देशप्रेम का संदेश देकर सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *