Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान 26 जनवरी को कांग्रेस भवन पर ध्वजा रोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में शहर के मुख्य मार्गों पर प्रभात फेरी भी निकाली गई गांधी जी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, पंडित नेहरू, पटेल आजाद भगत सिंह जैसे महापुरुषों की याद में अमर रहे नारे लगाए।उसके पश्चात कांग्रेस भवन पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।उक्त गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि भारत के गणतंत्र बनने का यह पावन दिवस हम सभी के लिए गौरव सम्मान और आत्म मंथन का का अवसर है l 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था और भारत एक संप्रभु धर्मनिरपेक्ष नियम लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में प्रतिष्ठित हुआ यह दिन हमें हमारे अधिकारों के साथ-सा द कर्तव्य को भी याद दिलाता l
हमारे संविधान निर्माता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग तपस्या और संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन यापन कर रहे हैं l यह दिन हमें राष्ट्र की एकता और लता सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है ।जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने अपने संबोधन में कहा कि आज 26 जनवरी के अवसर पर हम सब मिलकर यह प्रण लें कि अपने आचरण कार्य विचारों से देश की गरीबों को सदैव विचार रखेंगे।उक्त कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित कैप्टन मोनिस अली नकवी, डाक्टर रईस अहमद उस्मानी,शिव सहाय सिंह एडवोकेट, पंकज शुक्ला, दीपक बाजपेई, राजेंद्र गुप्ता, अब्दुल रहीम,रामपाल शाक्य, सरोजनी अवस्थी,नीरज बाजपेई,अकील खान, गुलफाम इत्यादि।