Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत के अझारा में चल रही श्रीमदभागवत कथा कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथाव्यास आचार्य अतुल जी महराज ने बताया कि श्रीमदभागवत कथा जीवन को सार्थक बनाती है। श्रीमदभागवत कथा श्रवण करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं कलियुग में भागवत कथा श्रवण से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। कथा आचार्य अतुल जी महराज ने बताया कि परमात्मा सिर्फ भक्त की सच्ची भक्ति के आधीन होता है। मुख्य आयोजक मुरारीमोहन मिश्र व उषानाथ मिश्र तथा इन्द्रा मिश्रा व प्रभावती मिश्रा ने विधिविधान से व्यासपीठ का पूजन किया। इस मौके पर अरविंद मिश्र, कमल मिश्र, राजकुमार पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र प्रसाद तिवारी, संजय पाण्डेय, अखिलेश मिश्र, संतोष पाण्डेय, सुनील मिश्र, कमल मिश्र आदि रहे।