Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सबसे पहले श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा किया गया था यूजीसी का विरोध
जिला मुख्यालय पर करणी सेना व बड़ी संख्या में सवर्ण लोगों ने पटाखे फोड़ कर मिठाईयां खिलाकर दी एक दूसरे को जीत की बधाई
MIRZAPUR NEWS: मिर्जापुर जनपद में जिला मुख्यालय पर आज दोपहर बाद करणी सेना सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण एवं सवर्ण जाति के लोगों द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए कानून पर स्टे कर देने के परिप्रेक्ष्य में पटाखे फोड़कर हुआ मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को सामाजिक जीत की बधाई दी। करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने बताया कि मा० सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो यूजीसी के काले कानून पर स्टे का निर्णय लिया गया है, वह सर्व समाज के हित में है और स्वागत योग्य है। यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने , कहा इसका दुरुपयोग हो सकता है। यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट में रोक पर सुनवाई करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमें जातिविहीन समाज की ओर बढ़ना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में इन विनियमों को सामान्य वर्गों के विरुद्ध भेदभावपूर्ण होने के आधार पर चुनौती दी गई है। ऐसे में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगी दी। अब नए आदेश तक 2012 के नियम ही लागू रहेंगे। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि नए नियम अस्पष्ट हैं। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और यूजीसी के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने इन रिट याचिकाओं की सुनवाई की इस दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि हमें जातिविहीन समाज की ओर बढ़ना चाहिए। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि क्या हम उल्टी दिशा में जा रहे। जिन्हें सुरक्षा चाहिए, उनके लिए व्यवस्था हो। दरअसल, यूजीसी रेगुलेशन, 2026 को 23 जनवरी, 2026 को नोटिफाई किया गया था। जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद इसे कई याचिकाकर्ताओं ने मनमाना, भेदभावपूर्ण और संविधान के साथ-साथ यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन एक्ट, 1956 का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी। इस अवसर पर मौके पर मौजूद लोगों में अभिषेक सिंह धवल, इंस्पेक्टर सिंह शिवम, युवराज सिंह, पुष्कर सिंह , सुनील कुमार सिंह, मनोज सिंह , मधुकर मिश्रा , अजीत कुमार सिंह, सवर्ण आर्मी से जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे, सुशील पांडे, युवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।