Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

VARANASI NEWS: हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वाराणसी में शिक्षक संघ का चुनाव वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. प्रभाकर सिंह (चुनाव अधिकारी) तथा प्रो. संजय श्रीवास्तव द्वारा संपन्न कराया गया।
अध्यक्ष पद पर प्रो. संजय कुमार सिंह तथा महामंत्री पद पर डॉ. दर्शन शर्मा को आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से पुनर्निर्वाचित किया गया । इनके अतिरिक्त संघ के अन्य पदाधिकारियों डॉ. श्री प्रकाश गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह (कनिष्ठ उपाध्यक्ष), डॉ. सर्वतेज कुमार मौर्या (संयुक्त मंत्री) तथा सुश्री दिव्यानी बरनवाल (कोषाध्यक्ष) को भी सर्वसम्मति से एक वर्ष के लिए चुना गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों में प्रो. अनीता सिंह, प्रो. बिरेन्द्र कुमार निर्मल, प्रो. संगीता श्रीवास्तव, प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. आनंद कुमार द्विवेदी, प्रो. अनुपम शाही सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं 40 की संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रहे।