Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी में जागृत करने के उद्देश्य से सदाशिव पैलेस के संचालक मनीष तिवारी उर्फ रिंकू द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर एमपी एन एस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं को सुपरहिट फिल्म बॉर्डर-2 निःशुल्क दिखाई गई। फिल्म देखकर निकले बच्चों के चेहरों पर उत्साह और देशप्रेम की झलक साफ दिखाई दे रही थी। सिनेमा हॉल से बाहर आने के बाद छात्रा पंखुड़ी, अंनिका तथा छात्र शौर्य कुमार साहू, नीशू विश्वकर्मा, अमान, अंश सिंह और आरूष ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि फिल्म बेहद रोमांचक और प्रेरणादायक थी, जिससे उन्हें देश के प्रति समर्पण, साहस और राष्ट्रगौरव की भावना मिली। संचालक मनीष तिवारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में मनोरंजन के साथ-साथ देशभक्ति, संस्कार और सकारात्मक सोच का विकास करना है। उनके इस कदम की अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने खुले दिल से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस विशेष आयोजन में सदाशिव पैलेस की ओर से अनूप द्विवेदी, रंजू सिंह, अजहर हुसैन, अभिषेक सिंह, अरमान तिवारी, उत्कर्ष तिवारी एवं पुत्तन पाण्डेय मौजूद रहे। वहीं विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षक अभिषेक प्रताप सिंह, अनिल वर्मा, प्रज्ञा सिंह और सुमन यादव ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।