Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: आक्रोशित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन। क्रासर 1 मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा। आंगनवाड़ी और सहायिकाओं ने शासन स्तर पर कई वर्षों से लबित मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बृहस्पतिवार को प्रयागराज जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से हजारों की संख्या में जुटी आंगनवाड़ी और सहायिकाओं ने पीडब्लू कार्यालय से जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए विकास भवन होकर डीएम कार्यालय पहुंची जुलूस का नेतृत्व संघ के मंडल सत्तरक्षक संतोष मिश्र जिला संरक्षक मौजी लाल रावत एवं श्रमिक नेता प्रदेश प्रभारी श्याम सूरत पांडेय ने करते हुए केंद्र सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकारें आंगनवाड़ियों से काम ज्यादा ले रही है लेकिन काम के बदले इन्हें उचित दाम नहीं दे रही है इससे आंगनवाड़ियों में गहरी नरंगी है। उपरोक्त नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री यदि 8 मार्च के पहले मांग पत्रों गंभीरता पूर्वक लागू नहीं किए तो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी आंगनवाड़ी और सहायिकाएं संयुक्त मोर्चा के बैनर तले लखनऊ पहुंच कर बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होंगी। आंगनवाड़ियों की प्रमुख मांग है कि इन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए इन्हें न्यूनतम बेतन के साथ पेंशन और ग्ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाए कई बार सरकार ने वादा किया किंतु सरकार अपने वादे से मुकर जा रही है अब सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए गीतांजी मौर्य ने संयुक्त मोर्चा बनाकर लंबी लड़ाई लड़ने की योजना बनाई है जिसमें सभी आंगनवाड़ी और सहायिकाएं लाम बंद हो गई है। इस मौके पर उठा, शंकर गढ़, मंडा, कौधियारा,फूलपुर, होलागढ़, मऊआइमा, कौड़ीहार जसरा, मेजा सोराँव, बहरिया , धनुपुर, बहादुर पुर, चाका, हंडिया, कोराँव सहित आदि ब्लाकों की हजारी आंगनवाड़ी और सहायिकाएं मौजूद रही।