Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: मंडल रेल चिकित्सालय झाँसी ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। अस्पताल की अनुभवी ऑर्थोपेडिक टीम ने नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए 49 वर्षीय ट्रैकमैन के बाएं पैर की अत्यंत जटिल शल्यक्रिया सफलतापूर्वक की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप स्वरूप मिश्रा के मार्गदर्शन में किए गए इस ऑपरेशन में रोगी को गंभीर हैगलंड डिफॉर्मिटी एवं टेंडो अकिलीज़ टेंडन रप्चर की समस्या थी। विस्तृत जांच और एमआरआई के आधार पर यह पाया गया कि त्वरित और अत्यंत कुशल सर्जरी की आवश्यकता है। ऑर्थोपेडिक टीम ने नवीन तकनीक का प्रयोग किया। टाइटेनियम सूचर एंकर और फाइबर वायर की मदद से टेंडन को हड्डी से मजबूती से जोड़ा गया। इस जटिल ऑपरेशन को वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी (ऑर्थोपेडिक) डॉ. योगेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। ऑपरेशन में एनेस्थेटिस्ट डॉ. सुरेन्द्र जैन, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सिस्टर ब्राईटन और सहयोगी स्टाफ मुकेश यादव, श्योराज सिंह, मनोज लोढ़ा, ड्रेसर दशरथ, माथुर दोहरे एवं सलीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक है और उन्होंने तथा उनके परिजनों ने अस्पताल और रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया। यह सफलता मंडल रेल चिकित्सालय झाँसी की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यकुशलता को दर्शाती है।