Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: मंडलायुक्त और रोल प्रेक्षक बिमल कुमार दुबे ने जिला निर्वाचन अधिकारी मृदुल चौधरी के साथ कलैक्ट्रेट नवीन सभागार में विशेष बैठक कर निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण-2026 पर चर्चा की। बैठक में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि 31 जनवरी को विशेष बूथ दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसमें फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाएगा। प्रत्येक एइआरओ को 30-30 बूथ का सुपरवाइजर बनाया जाएगा और शत प्रतिशत नोटिस वितरण में राजस्व कार्मिकों का सहयोग लिया जाएगा। राजनैतिक दलों और अधिकारियों से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सुझाव मांगे गए और सभी कार्यों का उचित डॉक्यूमेंटेशन करने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता ऑनलाइन पोर्टल और हेल्पलाइन के माध्यम से भी फॉर्म भर सकते हैं।