Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अगर 7 मार्च तक मांगें न मानी तो लखनऊ कूच की चेतावनी
LAKHIMPUR KHERI NEWS: आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा और संबंधित संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार को अल्टीमेटम दिया है। प्रशासन के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यदि 7 मार्च 2026 तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 8 मार्च को प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लखनऊ कूच करेंगी। ज्ञापन में बताया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षों से पोषण, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक पूर्णकालिक कर्मचारी का दर्जा, वेतनमान, पेंशन और अन्य वैधानिक सुविधाएं प्रदान नहीं की गई हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।