शिवांश-पार्थ के शतक से श्री सहायक क्लब जीता

डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़

फोटो: डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं आरती त्रिपाठी।

PRAYAGRAJ NEWS:  शिवांश पांडेय के हरफनमौला खेल (136 रन, 96 गेंद, 12 चौके, 9 छक्के एवं 2-0-04-3) और पार्थवर्धन सहायक (142 रन, 75 गेंद, 12 चौके, तीन छक्के) की बदौलत श्री सहायक क्लब ने कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब को 257 से रौंदकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर शुक्रवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में टॉस हारकर श्री सहायक क्लब ने 30 ओवर में तीन विकेट पर 326 रन (पार्थवर्धन सहायक 142, शिवांश पांडेय 136, प्रत्यूष सिंह 24 नाबाद, आर्यमन ओझा 1/63) बनाए। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब की टीम 14.2 ओवर में 69 रन (आर्यन यादव 29, शिवांश पांडेय 3/04, राजकमल वर्मा 3/24, ऋषभ 2/12, अभिजीत सिंह 2/28) पर सिमट गई। मैच में हितेश श्रीवास्तव व मोहम्मद नबी ने अंपायरिंग एवं खुर्शीद अहमद ने स्कोरिंग की। शिवांश पांडेय को वीबीपीएस के प्रधानाचार्य दिनेश श्रीवास्तव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की प्रबंधक आरती त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता की संरक्षक वयोवृद्ध शांति तिवारी विशिष्ट अतिथि एवं अर्भ त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू नटेशन ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत एवं आयोजन सचिव मनोज कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर आलोक सिंह, हसबीन अहमद, भानु प्रताप सिंह, परवेज आलम, राहुल पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, वीपी पटेल, चंद्रभूषण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *