Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रतापगढ़। आरटीओ कार्यालय गड़वारा के सामने स्थित मैदान पर आयोजित बादशाह कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच में महादेव इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भदौसी की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के नेता संजय पांडे ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, हार से निराश होने के बजाय खिलाड़ियों को अगली बार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महादेव इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदौसी की टीम दबाव में आ गई और 115 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह महादेव इलेवन ने मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता का खिताब हासिल किया।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मो. वकार को मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए करण सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विजेता टीम को 51 हजार रुपये की नकद इनामी राशि, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की राशि सहित अन्य उपहार प्रदान किए गए। विजेता टीम को पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव ने ट्रॉफी देकर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल के सभासद इबरार अली, नवाब प्रधान इकरार अली, असलम, कमेंट्री टीम तथा सभी खिलाड़ियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया