Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट के नेतृत्व में यूजीसी एक्ट 2026 को लागू करने की मांग को लेकर और दलित, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप पर तत्काल यूजीसी एक्ट 2026 लागू करने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 दलितों आदिवासियों पिछड़ों अल्पसंख्यक को उनके अधिकार को दिलाने का एक्ट है यह एक्ट समाज में असमानता दूर करने वाला दूरगामी एक्ट था लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस एक्ट के प्रावधानों पर रोक लगा दिया गया है जिसे महामहिम राष्ट्रपति महोदय से अनुरोध है कि इस एक्ट के प्रावधानों को अध्यादेश बनाकर लागू करने के लिए आदेश देने का कार्य करें जिससे देश में दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों एवं आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा हो सके आम आदमी पार्टी मिर्जापुर विधि प्रकोष्ठ इस मुद्दे को लेकर दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों, आदिवासियों दिव्यांगों की साथ है प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी मिर्जापुर को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा एडवोकेट नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ सुनील कुमार एडवोकेट अनिल कुमार बिंद एडवोकेट प्रिंस सिंह पटेल एडवोकेट सुरेंद्र यादव एडवोकेट अमरनाथ बिंद एडवोकेट अनिल कुमार भारतीय एडवोकेट राकेश मौर्य एडवोकेट अनिल कुमार भारतीय एडवोकेट राजेश कौशल एडवोकेट राजेश रत्नाकर एडवोकेट इत्यादि कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।