Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: बार काउन्सिल ऑफ उ0प्र0 के चुनाव के तहत चौथे चरण में प्रतापगढ़ मे हुए मतदान को लेकर दूसरे दिन भी उत्साह का माहौल दिखा। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुए निर्वाचन में जिला मुखयालय पर अधिवक्ताओं ने तेरह बूथों पर मतदान किया। सुबह दस बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पंाच बजे तक गहमागहमी का माहौल लिए दिखा। जिला मुख्यालय स्थित दीवानी परिसर में दूसरे दिन के मतदान प्रक्रिया में पन्द्रह सौ छत्तीस मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले दिन यहां पन्द्रह सौ उन्हत्तर मत पड़े थे। मुख्यालय पर कुल इक्तीस सौ पांच मतदान हुआ है। यहां सैतीस सौ से अधिक मतदाता थे। पीठासीन अधिकारी एवं अपर जिला जज अजय कुमार ने बूथों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की कमान संभाली। दूसरे दिन पूर्व विधायक धीरज ओझा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद कुछ प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के साथ अपर जिला जज अजय कुमार से मुलाकात की। यहां प्रत्याशियों व समर्थकों ने मतदान केंद्र के अंदर अपर जिला जज से कुछ अधिवक्ताओं के द्वारा मोबाइल साथ ले जाने की शिकायत दर्ज करायी। आचार्य ओमप्रकाश मिश्र, विनोद पाण्डेय, रूरल बार के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा, प्रदेश प्रवक्ता विकास मिश्र, आदि की शिकायत के बाद अपर जिला जज के निर्देश पर बूथों पर तलाशी अभियान सख्त हो उठा। दीवानी के गेट नंबर पंाच पर प्रत्याशियों के समर्थको का भारी जमावड़ा साथियों से अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की गुहार लगाता दिखा। दीवानी के गेट नंबर पंाच व तीन पर दूसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबन्ध कड़े दिखे। वहीं दूसरे दिन बूथ के बाहरी क्षेत्र में बैरीकेटिंग के जरिए प्रत्याशियों अथवा उनके समर्थकों को दो सौ मीटर दूर भी रखा गया। वहीं लालगंज आउटलाइन कोर्ट में दूसरे दिन एक सौ चौहत्तर वकीलो ंने मतदान किया। यहां कुल तीन सौ पन्चान्वे मतदाताओं में से दोनों दिनों में तीन सौ छिहत्तर अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर ने पीठासीन अधिकारी के रूप में निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराया। वहीं एसीजेएम विराटमणि त्रिपाठी भी एडीजे का सहयोग करते दिखे। कुण्डा आउटलाइन कोर्ट में दूसरे दिन शनिवार को तीन सौ पैतीस अधिवक्ताओं ने मतदान किया। पहले दिन यहां दो सौ इक्यासी वकीलों ने मतदान किया था। यहां कुल छः सौ सोलह मतदाताओं ने दो दिनों में मतदान किया। कुण्डा में कुल छः सौ तिरासी मतदाता रहे। यहां एसीजेएम आकृति गौतम ने पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान प्रक्रिया की देखरेख की।