राजकीय हाई स्कूल बम्हरौली में हुआ वार्षिकोत्सव, बच्चे हुए पुरस्कृत

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल बम्हरौली में शनिवार को वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व  दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, वाद-विवाद, निबंध लेखन, रंगोली आदि प्रमुख रहे। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा।
समारोह के अंत में विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के विगत तीन वर्षों के मेधावी टॉपर विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य, राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर बदले, मूरतगंज उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेश्वर प्रसाद ओझा ने की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण बृजेश कुमार,  मनीष कुमार, संदीप यादव, कमल किशोर पाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक मनीष कुमार, ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *